Tuesday, May 19, 2020

कैंची, कंघी लेकर जब सचिन ने काटे बेटे के बाल

सचिन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह बेटे अर्जुन तेंडुलकर (Arjun Tendulkar) के बाल काट रहे हैं। सचिन ने बड़ी बारीकी से अर्जुन की हजामत बनाई है। देखें उनके इस हेयरकट की तस्वीरें...

कोरोना वायरस के खतरे के चलते देश भर में हेल्थ इमर्जेंसी यानी लॉकडाउन (Lockdown) लगा हुआ है। ऐसे में जब बीते 2 महीने से देश भर के सभी सैलून बंद हैं, तो सचिन ने खुद ही अर्जुन का हेयरकट करने की ठानी।

जिस नजाकत से सचिन तेंडुलकर अपनी बैटिंग में ड्राइव, पुल और स्केयर कट जैसे शॉट खेलते थे उसी अंदाज में उन्होंने अर्जुन के बालों को बड़ी नजाकत के साथ काटा है।

मास्टर ब्लास्टर ने अपने इस नए अंदाज का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

मास्टर ब्लास्टर ने पूरे ध्यान से अर्जुन का यह हेयरकट किया। कुछ ऐसा है अर्जुन का नया लुक।

सचिन ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'एक पिता के रूप में आपको कई सारी चीजें करने की जरूरत होती है। वो चाहे बच्चों के साथ खेलना हो, जिम करना हो या फिर उनके बाल काटने हों। हेयरकट कैसा भी हुआ हो अर्जुन तुम हमेशा हैंडसम लगते हो। मेरी सैलून असिस्टेंट सारा तेंडुलकर को बहुत बहुत धन्यवाद।'

ठीक एक महीने पहले सचिन ने खुद भी अपना हेयरकट किया था। तब उन्होंने इस अंदाज में अपने हेयरकट की यह तस्वीर पोस्ट की थी।



from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2LDIbVQ
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support