चेन्नै इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की टीम चेन्नै सुपर किंग्स (CSK) ने मंगलवार को अपने कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है, जिसमें उनके फॉलोअर्स की उनके प्रति दिवानगी देखी जा सकती है। अगर हालात सामान्य होते तो धोनी इस समय आईपीएल-13 में चेन्नै की कप्तानी कर रहे होते लेकिन कोविड-19 (Covid- 19) के कारण आईपीएल को अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया गया है। इस वीडियो में, धोनी दरवाजे से बाहर आते हुए बस में बैठने जा रहे हैं। उनके साथ चिन्ना थाला यानी सुरेश रैना भी हैं। इस वीडियो में प्रशंसकों को धोनी के लिए चिल्लाते हुए देखा जा सकता है। धोनी ने दरवाजे के बाहर निकलते हुए सबसे पहले सिक्यॉरिटी गार्ड के सैल्यूट का जवाब दिया और फिर अपने प्रशंसकों की तरफ अपने हाथ में पकड़े अंगूर दिखाते हुए बस में बैठ गए। फ्रैंचाइजी ने इस वीडियो को ट्वीट करते हुए लिखा, 'प्यारा राजा यहां हैं (द स्वीट किंग इज हेयर)। बेहतरीन।'
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2ZkEwUH






0 comments:
Post a Comment