Monday, May 4, 2020

स्पॉट फिक्सिंग: न मैं पहला न आखिरी तो मुझे भी मिले मौका: आसिफ

नई दिल्लीमैच फिक्सिंग के जुर्म में प्रतिबंध की सजा काट रहे पाकिस्तान के कलंकित तेज गेंदबाज ने कहा है कि में शामिल होने वाले न तो पहले खिलाड़ी हैं और न ही आखिरी। लिहाजा पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) को उनके साथ बेहतर बर्ताव करके दूसरों की तरह एक मौका और देना चाहिए था। आसिफ पर पाकिस्तान टीम के 2010 के इंग्लैंड दौरे पर स्पॉट फिक्सिंग के आरोपों के कारण सात साल का प्रतिबंध लगाया गया था । वह ब्रिटेन में जेल में भी रहा। आसिफ ने ईएसपीएन क्रिकइन्फो से कहा, 'हर कोई गलती करता है और मैने भी की। मुझसे पहले और बाद में भी लोगों ने फिक्सिंग की लेकिन मुझसे पहले करने वाले पीसीबी के साथ काम कर रहे हैं और मेरे बाद वाले अभी भी खेल रहे हैं।' उन्होंने कहा, 'हर किसी को दूसरा मौका दिया गया लेकिन मेरे जैसे कुछ को वह नहीं मिला। पीसीबी ने मुझे बचाने की कभी कोशिश नहीं की जबकि मैं ऐसा गेंदबाज था जिसे दुनिया भर में सम्मान हासिल था।'


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2W1jUim
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support