Thursday, May 14, 2020

लॉकडाउन: युवी ने सचिन, रोहित और भज्जी को दिया चैलेंज

नई दिल्ली दुनिया भर में कहर बरपाने वाले घातक वायरस कोविड- 19 (Covid- 19) का प्रकोप भारत में जारी है। इस वायरस को रोकथाम के लिए देश में लॉकडाउन (Lockdown) का तीसरा चरण जारी है और 18 मई से चौथा चरण भी जारी होगा। इस बीच भारतीय खेल जगत की हस्तियों ने स्टे ऐट होम मुहिम को और मजबूत करने के लिए एक-दूसरे को चैंलेज दिया है। ने इस चैलेंज की शुरुआत करते हुए (Sachin Tendulkar), रोहित शर्मा () और () को घर में रहने का यह चैलेंज दिया है। इससे पहले पूर्व टेनिस स्टार महेश भूपति (Mahesh Bhupati) ने इस मुहिम के तहत सानिया मिर्जा (Sania Mirza), रेसलर बजरंग पूनिया (Bajrang Punia), भारतीय शटलर साइना नेहवाल (Saina Nehwal) को भी इसके लिए नॉमिनेट किया। भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह ने अपना एक वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा, 'इस चुनौतीपूर्ण समय में, मैं खुद से यह प्रण कर चुका हैं कि मैं कोविड-19 से खुद को बचाने के लिए घर पर ही रहूंगा और तब तक इसे जारी रखूंगा जब तक यह जरूरी होगा।' युवी ने आगे लिखा, 'मैं मुहिम को आगे बढ़ाने के लिए मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंडुलकर, हिटमैन रोहित शर्मा और टर्बनेटर हरभजन सिंह और बॉलिवुड अभिनेत्री दीया मिर्जा (Dia Mirza) को भी नॉमिनेट किया।' युवी ने अपने इस ट्वीट में संयुक्त राष्ट्र को भी टैग किया। इस वीडियो में युवी अपने बैट के ऐज से बॉल के साथ नॉकिंग करते दिख रहे हैं और इस दौरान वह के बारे में भी बता रहे हैं। युवी ने कहा कि सचिन तेंडुलकर के लिए यह आसान होगा शायद रोहित शर्मा भी इसे आराम से कर लें। लेकिन हरभजन सिंह के लिए यह आसान नहीं होने वाला। भज्जी ने युवराज के इस चैलेंज को तुरंत स्वीकार भी कर लिया है। भज्जी ने युवी के इस ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा, 'कम आंकने की जरूरत नहीं हैं मिस्टर सिंह। चैलेंज स्वीकार किया।'


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2Z4VQgu
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support