Thursday, May 14, 2020

कोरोना: अगले सप्ताह से ट्रेनिंग शुरू कर देंगे क्रिकेटर्स

लंदन इंग्लैंड के क्रिकेट खिलाड़ी अगले सप्ताह से अपनी निजी ट्रेनिंग शुरू कर देंगे। कोविड-19 (Covid- 19) के कारण क्रिकेट गतिविधयां रुकी हुई हैं और अब धीरे-धीरे चीजें पटरी पर लौटने की उम्मीद है। बीबीसी ने इंग्लैंड क्रिकेट के निदेशक के हवाले से लिखा है, 'यह खेल की वापसी के लिए उठाए गए बहुत शुरुआती कदम हैं।' बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, गेंदबाज अलग-अलग काउंटी मैदान पर अभ्यास करेंगे और इस दौरान उनके साथ कोच, फिजियो और अगर जरूरत पड़ी तो स्ट्रेंथ ऐंड कंडीशनिंग कोच भी रहेंगे। बाकी के अन्य खिलाड़ी दो सप्ताह बाद अभ्यास पर लौटेंगे। इंग्लैंड ऐंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) सरकार के साथ कोरोना वायरस के कारण व्याप्त स्थिति के बीच खेल की सुरक्षित वापसी के लिए मिलकर काम कर रहा है। मार्च के मध्य से इंग्लैंड में सभी तरह की क्रिकेट गतिविधियां बंद हैं। ईसीबी ने कहा है कि सभी तरह की पेशेवर क्रिकेट एक जुलाई तक निलंबित रहेंगी।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2Lq5diM
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support