Tuesday, May 12, 2020

पहले इंजीनियर, फिर एयर फोर्स और अब क्रिकेट

नई दिल्लीभारतीय महिला क्रिकेटर आज यानी 12 मई 2020 को अपना 31वां जन्मदिन मना रही हैं। वह उन चुनिंदा खिलाड़ियों में शुमार हैं जो काफी पढ़ी-लिखी हैं। करियर में अब तक 2 टेस्ट, 52 वनडे और 50 टी20 इंटरनैशनल मैच खेलने वालीं शिखा को 15 साल की उम्र में ही गोवा टीम से खेलने के लिए सिलेक्ट किया गया था। 17 साल की उम्र में शिखा को गोवा महिला सीनियर स्टेट टीम से खेलने का मौका मिला। तब रानी झांसी क्रिकेट टूर्नमेंट में उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया और गोवा सीनियर महिला टीम से भी डेब्यू किया। पढ़ें, वायु सेना में एयर ट्रैफिक कंट्रोलरउन्होंने साल 2010 में गोवा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से डिग्री हासिल की। इसके बाद उन्हें मल्टीनैशनल कंपनियों से नौकरी के ऑफर मिले लेकिन उन्होंने क्रिकेट में ही करियर बनाने की सोची। उन्होंने 1 साल के लिए सब कुछ छोड़कर सिर्फ क्रिकेट पर फोकस किया। बाद में उन्होंने साल 2011 में भारतीय वायु सेना जॉइन की और जून 2012 में एयर ट्रैफिक कंट्रोलर बनीं। 2014 में मिला भारतीय टीम में मौकाशिखा पांडे को साल 2014 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम से खेलने का मौका मिला। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ 9 मार्च 2014 को इंटरनैशनल क्रिकेट में डेब्यू किया और इस मैच में 1 विकेट लिया। इस महिला ऑलराउंडर ने इसी साल महिला टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लिया। हालांकि भारतीय महिला टीम इस टूर्नमेंट के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हार गई। ऐसा है करियरशिखा ने अब तक अपने करियर में 2 टेस्ट, 52 वनडे और 50 टी20 इंटरनैशनल मैच खेले हैं। उन्होंने 3 टेस्ट पारियों में 37 रन बनाए, वनडे में कुल 507 रन बनाए जिसमें 2 अर्धशतक शामिल हैं जबकि टी20 इंटरनैशनल में 206 रन बनाए। उनके नाम टेस्ट में 4, वनडे में 73 और टी20 इंटरनैशनल में 36 विकेट भी हैं।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2LiwEeq
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support