Tuesday, May 12, 2020

'स्मिथ मेरी चौथी बॉल पर आउट' अख्तर यूं ट्रोल

नई दिल्लीपाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मंगलवार को उस समय ट्रोल हो गए जब उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज को अपने ओवर की चौथी गेंद पर आउट करने की बात कही। इंटरनैशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के ट्वीट पर ही अख्तर ने जवाब दिया था और उसी पर उन्हें ट्रोल कर दिया गया। इस दिग्गज पेसर ने ट्विटर पर दावा किया कि अब भी वह ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को चौथी गेंद पर आउट कर सकते हैं। अख्तर ने सोमवार को ट्वीट किया था, 'आज भी 3 बेहतरीन बाउंसर और फिर चौथी गेंद पर मैं स्टीव स्मिथ को आउट कर सकता हूं।' पढ़ें, आईसीसी ने फिर उन्हें जवाब दिया लेकिन मजाकिया अंदाज में। आईसीसी ने पहली तस्वीर माइकल जॉर्डन की लगाई जैसे वह कुछ पढ़ रहे हों, उसके बाद दूसरी तस्वीर - शोएब अख्तर के ट्वीट का स्क्रीनशॉट और उसमें जॉर्डन हंसते हुए नजर आ रहे हैं। वेबसाइट क्रिकइन्फो ने कुछ गेंदबाज और बल्लेबाजों के मुकाबले के तौर पर कुछ नाम सुझाए थे, उसमें अख्तर vs स्मिथ लिखा गया था। वहीं, दिग्गज सचिन तेंडुलकर को अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान के खिलाफ गेंदबाज के तौर पर दिखाया गया था। अख्तर ने करियर में 46 टेस्ट, 163 वनडे और 15 टी20 इंटरनैशनल मैच खेले। उनके नाम टेस्ट में 178, वनडे में 247 और टी20 इंटरनैशनल में 19 विकेट दर्ज हैं।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3cphwb6
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support