नई दिल्लीऑस्ट्रेलिया के पूर्व उप-कप्तान अपनी बल्लेबाजी के बाद ऐक्टिंग और डांस से सभी को प्रभावित कर रहे हैं और टिकटॉक पर उनके वीडियो लगातार वायरल हो रहे हैं। ऑस्ट्रेलियाई ओपनर ने मंगलवार को एक और वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया जिसमें वह अपनी बीवी के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में वॉर्नर और उनकी पत्नी कैंडिस के अलावा बेटी भी डांस करती नजर आ रही हैं। इस बार उन्होंने तेलुगू फिल्म के 'रामूलु रामुला' गाने पर डांस किया। इस गाने पर फिल्म में तेलुगू स्टार अल्लू अर्जुन ने डांस किया था। देखें, वॉर्नर ने इंस्टाग्राम पर इस वीडियो के कैप्शन में लिखा, 'ही और शी फिर से (He and She are back)। उन्होंने पत्नी कैंडिस और अल्लू अर्जुन को भी टैग किया और साथ ही पूछा कि गाना कौन सा है। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में सनराइजर्स हैदराबाद टीम से खेलने के चलते वॉर्नर की हैदराबाद में काफी फैन फॉलोइंग है। इससे पहले वह महेश बाबू की साल 2006 में आई ऐक्शन-थ्रिलर फिल्म 'पोकिरी' के एक डॉयलॉग पर लिप्सिंग करते दिखे थे।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3dBMwVp






0 comments:
Post a Comment