नई दिल्लीपूर्व भारतीय पेसर आशीष नेहरा ने कहा कि भले ही विकेटकीपर बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे लेकिन टीम मैनेजमेंट ने उनके करियर को संभाला है। नेहरा ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा के शो 'आकाशवाणी' पर साथ ही कहा कि ऐसे ही कई क्रिकेटर थे, जिनका सपॉर्ट किया जाना था। नेहरा टीम संयोजन से बार बार छेड़छाड़ किए जाने से भी खुश नजर नहीं आए। नेहरा ने उदाहरण देते हुए कहा कि टीम प्रबंधन ने अभी तक किस तरह ऋषभ पंत के करियर को संभाला है। उन्होंने कहा, ‘लोकेश राहुल पांचवें स्थान पर खेल रहे हैं और जिस व्यक्ति (ऋषभ पंत) को आप की जगह लाने की तैयारी कर रहे थे, वह अब ड्रिंक्स पिला रहा है।’ पंत लगातार अच्छी बल्लेबाजी नहीं कर पाने के कारण सीमित ओवरों की क्रिकेट में भारतीय टीम में अपना स्थान राहुल को गंवा चुके हैं। पढ़ें, पंत में देखी संभावनाभारत के लिए 17 टेस्ट, 120 वनडे और 27 टी20 इंटरनैशनल मैच खेलने वाले 41 वर्षीय नेहरा ने कहा, ‘मैं जानता हूं कि उन्होंने (पंत) ने अपने मौके गंवा दिए और इसमें कोई शक नहीं है लेकिन आपने उन्हें टीम में रखा है क्योंकि 22-23 साल की उम्र में आपने उसमें संभावना देखी थी।’ कई क्रिकेटरों को थी सपॉर्ट की जरूरतउन्होंने कहा, ‘ऐसे ही काफी प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं लेकिन उनका लंबे समय तक समर्थन किया जाना चाहिए था। आज जब हम भारतीय वनडे टीम में पांचवें और छठे स्थान की बात करते हैं तो हम इसके बारे में सुनिश्चित नहीं होते।’ आवेग में फैसले कर लेते हैं विराटनेहरा ने विराट कोहली की कप्तानी के बारे में कहा कि वह इसमें अब भी प्रगति कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘विराट को बतौर खिलाड़ी किसी प्रशंसा की जरूरत नहीं है क्योंकि उनका करियर ग्राफ ही पूरी कहानी बयां कर देता है। बतौर खिलाड़ी कोहली ने काफी अच्छा काम किया है। कप्तानी में मुझे अब भी लगता है कि वह अभी प्रगति की ओर हैं। कप्तान के तौर पर मैं कह सकता हूं कि वह थोड़ा आवेग में आकर फैसले करते हैं।’ (एजेंसी से इनपुट)
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2L5rqm7






0 comments:
Post a Comment