नई दिल्लीअंडर-19 वर्ल्ड कप में अपनी कप्तानी में भारतीय टीम को फाइनल तक पहुंचाने वाले ने टीम इंडिया के पूर्व कैप्टन को अपनी पसंद बताया। यूपी के मेरठ से ताल्लुक रखने वाले प्रियम ने सोशल नेटवर्किंग ऐप 'हेलो' पर एक इंटरव्यू के दौरान कई बातें शेयर कीं। प्रियम से जब पूछा गया कि टीम इंडिया के मौजूदा कप्तान विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी में से उन्हें कौन ज्यादा पसंद है तो उन्होंने धोनी का नाम लिया। हालांकि वह भी अन्य कई क्रिकेटरों की तरह रेकॉर्ड के बादशाह सचिन तेंडुलकर को अपना आइडल मानते हैं। पढ़ें, करियर में 12 फर्स्ट क्लास मैच खेलने वाले प्रियम ने कहा, 'मुझे अभी तक सचिन सर से मिलने का मौका नहीं मिला है। मुझे उनके बाद कोई पसंद है तो वह धोनी हैं।' उनसे रैपिड फायर राउंड में पूछा गया, 'विराट या धोनी?' तो उन्होंने धोनी का नाम लिया। उन्होंने दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड़ के बारे में कहा, 'हर खिलाड़ी के लिए कोई ना कोई आदर्श होता है, अनुशासन, खेलने का अंदाज, कड़ी मेहनत, दूसरों की मदद करने की भावना और व्यवहार। मैंने राहुल द्रविड़ सर और अपने कोच से इन सब मानकों पर काफी कुछ सीखा है।'
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2SGG3jM






0 comments:
Post a Comment