Monday, May 18, 2020

पत्नी से हेयरकट, पुजारा बोले- किस पर करूं भरोसा

नई दिल्ली क्रिकेट मैदान पर एक्रागचित होकर कई-कई घंटों तक लंबी-लंबी पारियां खेलने वाले () अक्सर गंभीर ही दिखते हैं। लेकिन पुजारा फन करना भी बखूबी जानते हैं। आज उनकी पत्नी ने जब उनका हेयरकट करने की ठानी तो पुजारा ने इस लम्हे की एक तस्वीर शेयर कर अपना फनी अंदाज भी फैन्स के साथ शेयर किया है। पुजारा ने जो तस्वीर शेयर की है उसमें उनकी पत्नी पूजा पूरा फोकस होकर उनका हेयरकट कर रही हैं। पुजारा भी मुस्कान के साथ इस तस्वीर के लिए पोज देते दिख रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए मिस्टर डिपेंडेएबल बल्लेबाज ने लिखा, 'जब आप 99 पर बल्लेबाजी कर रहे हो तब एक तेज सिंगल के लिए अपनी साथी बल्लेबाज पर भरोसा करना या फिर आपके बाल काट रही पत्नी पर भरोसा करना, कौन सा ज्यादा साहसिक है।' पुजारा ने इस कैप्शन में जोर से हंसता हुआ और आंख मारने वाला इमोजी भी बनाया है। इन दिनों देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) के संक्रमण के कारण देश भर में लॉकडाउन (Lockdown) जारी है। पिछले करीब दो महीने में लॉकडाउन का यह चौथा चरण है और ऐसे में सोशल डिस्टेंसिंग के नियम के चलते सलून को ओपन करने की इजाजत सरकार ने अभी नहीं दी है। ऐसे में लोग अब खुद से ही या फिर अपने पार्टनर से अपना हेयरकट कराने में भरोसा जता रहे हैं। पुजारा से पहले विराट कोहली, सचिन तेंडुलकर, क्रिस्टियानो रोनाल्डो समेत कई दिग्गज हस्तियां ऐसा कर चुकी हैं।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2TjU1Zv
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support