Monday, May 18, 2020

हारेगा कोरोना, मैदान में उतरी गुरु-शिष्य की जोड़ी

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट के युवा सनसनी () का संघर्ष किसी से छुपा नहीं है। अब जब दुनिया कोरोना वायरस (Coronavirus) से जूझ रही है और लॉकडाउन (Lockdown) की वजह से खेल बंद हैं तो यह होनहार बल्लेबाज अपने गुरु () के साथ जरूतमंदों की मदद करने निकल पड़ा है। इस साल साउथ अफ्रीका में हुए अंडर-19 वर्ल्ड कप में स्टार रहे यशस्वी और उनके गुरु ज्वाला की जोड़ी ने मुंबई स्थित छोटे-बड़े 40 क्रिकेट स्टेडियमों के स्टाफ की मदद की है। इसके साथ ही उन दोनों ने लोगों से इस नेक अभियान से जुड़ने की अपील की है। और भी लोगों को करना चाहते हैं प्रेरित: ज्वाला सिंह देश को पृथ्वी साव और यशस्वी जायसवाल जैसे प्रतिभावान क्रिकेटर देने वाले कोच ज्वाला सिंह ने नवभारतटाइम्स ऑनलाइन से बातचीत में बताया कि इस मुश्किल समय में हमने भी लोगों की मदद की है। उन्होंने कहा, 'पहले तो हमने इस बारे में किसी से शेयर नहीं करने का फैसला किया था। जरूरतमंदों के लिए जो बन पड़ रहा है हम वह कर रहे हैं, लेकिन बाद में लगा कि इस नेक के बारे में बताकर और भी लोगों को इस अभियान से जोड़ने की अपील की जा सकती है।' ग्राउंड स्टाफ की मदद कर रही है गुरु-शिष्य की जोड़ी उन्होंने और यशस्वी ने बताया, 'मुंबई में क्लब सहित कई स्टेडियम हैं। अब जब सभी का काम बंद पड़ हुआ है तो हमने ग्राउंड स्टाफ (खासतौर पर माली) की मदद करनी चाही। आखिर वह हमारे लिए कितनी मेहनत करते हैं। यही वह समय है, जब हमें मौका मिला है उनके लिए कुछ करने का। हमने राज्य और केंद्र सरकार के नियमों का पालन करते हुए 40 स्टेडियमों के ग्राउंड स्टाफ की मदद की। हमने उन्हें राशन के पैकेट्स उपलब्ध कराए।' बता दें कि यशस्वी ने पिता के साथ गोलगप्पे का ठेला लगाते हुए क्रिकेट का ककहरा सीखा और आज वह देश के सबसे प्रतिभावान क्रिकेटरों में शुमार हैं। आप भी करें जरूरतमंदों की मदद यशस्वी और ज्वाला ने अपने चाहने वालों से लोगों की मदद की अपील की है। गुरु शिष्य की जोड़ी ने कहा, 'यह मुश्किल दौर है। हम सभी को मिलकर कोरोना वायरस को हराना है। कोई प्रवासी श्रमिक घर लौटते दिखे या आपके आसपास कोई जरूरतमंद है तो उसकी मदद जरूर करें। हां, सबसे अहम बात यह है कि आप खुद को सुरक्षित रखते हुए इस काम को अंजामें दें। मास्क पहने। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।' यशस्वी लिस्ट-ए क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज हैं। उन्होंने पिछले वर्ष विजय हजारे ट्रोफी में मुंबई की ओर से खेलते हुए झारखंड के खिलाफ 154 गेंदों में 12 छक्के और 17 चौके जड़ते हुए 203 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली थी। उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस से देश में अब तक 90 हजार से अधिक लोग इस महामारी से संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 3 हजार से अधिक की मौत हुई है। केंद्र और राज्य सरकारें इस महामारी को रोकने के लिए हर संभव कोशिश कर रही हैं।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3bEhnPT
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support