मेलबर्नक्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के चेयरमैन अर्ल एडिंग्स ने मंगलवार को स्वीकार किया कि कोरोना वायरस महामारी के बीच इस साल टी20 विश्व कप का आयोजन ‘अवास्तविक’ है क्योंकि 16 टीमों का यहां आ पाना संभव नहीं होगा। अक्टूबर-नवंबर में होने वाले टूर्नमेंट के बारे में आईसीसी को फैसला लेना है। कोरोना महामारी के कारण कई देशों में यात्रा पाबंदियां लागू हैं। एडिंग्स ने वीडियो कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘मैं तो यही कहूंगा कि यह मुश्किल है। 16 टीमों को ऑस्ट्रेलिया लाना आसान नहीं जबकि कई देशों में कोरोना महामारी का प्रकोप जारी है।’ आईसीसी ने पिछले सप्ताह बोर्ड की बैठक के बाद इस टूर्नमेंट पर फैसला एक महीने के लिए टाल दिया था। ऐसी अटकलें हैं कि टूर्नामेंट स्थगित हो सकता है और उस समय आईपीएल कराया जायेगा। ऑस्ट्रेलिया में हालांकि महामारी पर काबू पा लिया गया है। यहां सात हजार से अधिक मामले आए थे और 6000 से अधिक लोग स्वस्थ हो चुके हैं।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2zAlBee






0 comments:
Post a Comment