Tuesday, June 16, 2020

इंग्लैंड दौरे पर खिलाड़ियों, अधिकारियों के साथ नहीं जाएंगे परिवार: पीसीबी

कराची अगले महीने के इंग्लैंड दौरे पर खिलाड़ियों और अधिकारियों के साथ उनके परिवारों को जाने की अनुमति नहीं देगा क्योंकि कोरोना वायरस महामारी के कारण अतिरिक्त एहतियात बरती जा रही है। विशेष चार्टर्ड फ्लाइट पर पांच लाख पाउंड खर्च कर रहा है जिससे 29 खिलाड़ी और 14 अधिकारी पाकिस्तान से इंग्लैंड आएंगे। पाकिस्तान बोर्ड के एक सूत्र ने कहा, ‘बोर्ड ने खिलाड़ियों को साफ तौर पर कहा है कि उनके परिवार उनके साथ नहीं जा सकते क्योंकि वहां जाकर भी उन्हें अलग ही रहना पड़ेगा। पूरी टीम सितंबर में दौरा खत्म होने तक अपने परिवारों से मिल नहीं सकेगी।’ तीन टेस्ट और तीन टी20 मैचों की सीरीज 30 जुलाई से खेली जाएगी। सूत्र ने कहा, ‘बोर्ड ने खिलाड़ियों को बता दिया है कि इंग्लैंड पहुंचते ही उन्हें बर्मिंगम में 14 दिन पृथक रहना होगा। इसके बाद मैनचेस्टर में वे चार सप्ताह जैविक सुरक्षित माहौल में अभ्यास करेंगे।’ इस सीरीज के ब्रॉडकास्टिंग रेवेन्यू से ईसीबी को सात से साढे सात करोड़ पाउंड मिलने की उम्मीद है।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2YSJvuj
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support