नई दिल्ली टीम इंडिया का पेस बोलिंग अटैक इन दिनों विश्व-विख्यात हो रहा है। भारतीय पेस अटैक की तुलना वेस्ट इंडीज की फास्ट बोलिंग के स्वर्णिम काल से हो रही है और इस फास्ट बोलिंग में सबसे अहम भूमिका युवा तेज गेंदबाज () की है। 26 वर्षीय इस युवा तेज गेंदबाज की बोलिंग से मौजूदा दौर के बल्लेबाज ही खौफ नहीं खाते बल्कि पूर्व दिग्गज खिलाड़ी भी बुमराह की बोलिंग देखकर खुद को उनकी तारीफ करने से नहीं रोक पाते। भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज () ने इस युवा खिलाड़ी को फास्ट बोलिंग का कंप्लीट पैकेज (Jasprit Bumrah is Complete Package of ) करार दिया है। चेतन शर्मा आज सोशल मीडिया वेबसाइट हेलो पर लाइव सेशन में हिस्सा ले रहे थे। इस दौरान जब टीम इंडिया की तेज बोलिंग का जिक्र छिड़ा तो इस पूर्व तेज गेंदबाज ने बुमराह की जमकर तारीफ की। शर्मा ने कहा, 'मैं बुमराह को हाई रेट करता हूं। उनका ऐक्शन अजीब है लेकिन किसी भी बल्लेबाज द्वारा उन्हें पिक करना मुश्किल है। (मोहम्मद) शमी, भुवी (भुवनेश्वर कुमार), इशांत (शर्मा) का अलग रोल है। मुझे बुमराह सबसे ज्यादा पसंद हैं।' इस दौरान इस 54 वर्षीय गेंदबाज ने कहा, 'बुमराह घातक गेंदबाज हैं। वह फास्ट बोलिंग के ओवरऑल पैकेज हैं।' इस दौरान उन्होंने मोहम्मद शमी की भी तारीफ की। उन्होंने कहा, 'मोहम्मद शमी जैसा सीम पोजिशन मैंने किसी अन्य तेज गेंदबाज का नहीं देखा।'
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2UE0UoX






0 comments:
Post a Comment