Friday, June 12, 2020

क्रिस गेल का मजाक- चहल ने अंकल बोल किया ट्रोल

नई दिल्ली भारतीय टीम के युवा लेग स्पिनर () ने आज इंस्टाग्राम पर एक वीडियो अपलोड किया तो उसमें वेस्ट इंडीज के दिग्गज बल्लेबाज () भी शामिल हो गए। चहल ने इस वीडियो में अपने एक विकेट की याद ताजा की थी, जिसमें वह न्यूजीलैंड के बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल () को बोल्ड कर रहे हैं। गेल ने इस वीडियो पर मौज लेते हुए इसे नोबॉल बता दिया। बस फिर क्या था अपनी मस्ती के लिए पहचाने जाने वाले युजवेंद्र चहल को यहां भी मस्ती का मौका मिल गया और उन्होंने क्रिस गेल को ट्रोल कर दिया। चहल ने गेल के कॉमेंट पर रिप्लाई करते हुए लिखा, 'हा हा, अंकल, (Yuzvendra Chahal Call Uncle to Chris Gayle) रात का असर अभी तक गया नहीं।' इससे पहले उनकी टीम के साथी खिलाड़ी () ने चहल की इस गेंद की तारीफ की थी। वीडियो में चहल की एक लेग स्पिन गप्टिल का ऑफ स्टम्प उखाड़ देती है और गप्टिल यहां हैरान हो जाते हैं। चहल ने इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, 'यह अहसास।' इस पर कुलदीप ने कॉमेंट करते हुए लिखा, 'शानदार गेंदबाजी सरजी। इस पर चहल ने जवाब दिया, 'आपकी तरह गेंदबाजी करने की कोशिश करता हूं छोटे भाई।' इतना ही नहीं खुद मार्टिन गप्टिल (Martin Guptil) ने भी चहल के इस वीडियो पर कॉमेंट कर उनक बोलिंग की तारीफ की है। गप्टिल ने इस वीडियो पर कॉमेंट करते हुए लिखा, 'वेल बॉल सर युजवेंद्र चहल।'


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2MOCl4y
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support