नई दिल्ली टीम इंडिया के ऑलराउंडर क्रिकेटर हार्दिक पंड्या (Hardki Pandya) ने अपनी मंगेतर नताशा स्टैकोविच () के साथ शुक्रवार को एक तस्वीर साझा की है। इस सेल्फी में यह कपल अपनी कार में बैठा हुआ है और दोनों ने मुस्कुराते हुए पोज दिया है। हार्दिक ने इस तस्वीर पर नताशा का टैग करते हुए प्यारा सा कैप्शन भी दिया है। पंड्या ने लिखा, 'बब्स (प्यार से पुकारना) तुम अपने चेहरे पर इतनी चमक कहां से ला रही हो?' इसके साथ हार्दिक ने प्यार से हंसने वाला लाफ्टर इमोजी भी इस्तेमाल किया है। बता दें इन दिनों हार्दिक नताशा का खूब ख्याल रख रहे हैं। नताशा प्रेग्नेंट हैं। इस कपल ने इस साल की शुरुआत में न्यू इयर के दिन अपनी मंगनी की थी और फैन्स के साथ सोशल मीडिया पर इसका ऐलान किया था। लॉकडाउन की वजह से पंड्या और नताशा अपनी बड़े भाई क्रुणाल और उनकी पत्नी पंखुड़ी के साथ बीते तीन महीने से घर पर थे। अब लॉकडाउन के नियमों में कुछ छूट मिली तो यह कपल भी शायद किसी जरूरी काम से बाहर निकला है। हालांकि हार्दिक ने इसकी जानकारी नहीं दी है कि वह गाड़ी में बैठकर कहां के लिए निकले हैं। उधर नताशा स्टैनकोविच ने भी अपने इंस्टाग्राम पर अपनी एक सेल्फी शेयर की है। नताशा ने अपनी इस तस्वीर में कुछ लिखा तो नहीं है लेकिन उन्होंने यहां स्पार्कल और दिल वाला इमोजी इस्तेमाल जरूर किया है।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2BKBrU9






0 comments:
Post a Comment