मुंबईमहान बल्लेबाज को लगता है कि और डेविड वॉर्नर के इस बार ऑस्ट्रेलियाई टीम में मौजूद होने से भारत को वहां के टेस्ट दौरे पर कड़ी चुनौती का सामना करना होगा। स्मिथ और वॉर्नर साउथ अफ्रीका में हुई गेंद से छेड़छाड़ की घटना के कारण लगे प्रतिबंध की वजह से ऑस्ट्रेलिया की उस टीम में शामिल नहीं थे जिस पर भारत ने 2018 में उसकी सरजमीं ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज जीती थी। इन दोनों की अनुपस्थिति में भारत ने ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर 2018-19 में अपनी पहली टेस्ट सीरीज में जीत हासिल की थी। द्रविड़ ने फेसबुक पर दिखाए गए चैनल के ‘सोनी टेन पिट स्टॉप’ शो में कहा, ‘स्मिथ और वॉर्नर की कमी ऑस्ट्रेलिया के लिए बहुत बड़ी चीज थी क्योंकि उनका टीम पर काफी बड़ा प्रभाव है। ये दोनों ऑस्ट्रेलिया के दो शीर्ष बल्लेबाज हैं और ये टीम के लिए सबसे ज्यादा रन जुटाते हैं।’ पढ़ें, उन्होंने कहा, ‘हमने देखा है कि स्मिथ जैसे खिलाड़ी का एशेज में क्या प्रभाव था, यहां तक कि वॉर्नर फॉर्म में नहीं थे, लेकिन वह मार्नस लाबुशेन के साथ सीरीज को आगे ले गए। हां, इन दोनों की उपस्थिति से भारत के लिए यह दौरा इस बार काफी चुनौतीपूर्ण होगा।’ भारत को ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर तीन दिसंबर से ब्रिसबेन में शुरू होने वाली चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है।उन्होंने हालांकि कहा कि विराट कोहली और उनकी टीम में ऑस्ट्रेलिया को टक्कर देने की काबिलियत है। उन्होंने कहा, ‘मैं कहूंगा कि भारत में प्रतिस्पर्धा करने के लिए ताकत मौजूद हैं और उनके पास शीर्ष स्तरीय खिलाड़ी भी हैं। इसलिये यह सीरीज अच्छी होनी चाहिए, हर कोई इस भिड़ंत को देखने के लिए उत्सुक है।’
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2MOCXaa






0 comments:
Post a Comment