Wednesday, June 10, 2020

T20 वर्ल्ड कप पर फैसला अगले महीने तक टला

नई दिल्ली इंटरनैशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने के भविष्य को लेकर फैसला अगले महीने तक के लिए टाल दिया। आईसीसी की बुधवार को हुई बैठक में फैसला किया गया कि कोविड-19 के कारण स्थिति का लगातार आकलन किया जाएगा। ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में इसी साल टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन होना है लेकिन कोरोना वायरस के कारण इस पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। आईसीसी ने इस घातक वायरस के कारण तेजी से बदलती स्वास्थ्य स्थिति का आकलन करने की इच्छा व्यक्त की। इसमें सरकार सहित प्रमुख हितधारकों के साथ काम करना है ताकि यह पता लगाया जा सके कि सभी के स्वास्थ्य और सुरक्षा का ध्यान रखते हुए कैसे टूर्नमेंट का आयोजन किया जा सकता है। साल 2021 में होने वाले महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप के आयोजन पर भी अगले महीने तक फैसला लिया जाएगा। आईसीसी बोर्ड ने साथ ही कहा कि इसके लिए योजना तय शेड्यूल के मुताबिक जारी रहेंगी।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3fc2BSm
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support