Wednesday, June 10, 2020

विराट से मजे लेने की कोशिश, जडेजा को पड़ी भारी

नई दिल्लीभारतीय ऑलराउंडर सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहते हैं। उन्होंने बुधवार को भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान के साथ तस्वीर शेयर की। उन्होंने कैप्टन कोहली से मजे लेने की कोशिश की लेकिन अपनी हाजिरजवाबी के लिए मशहूर विराट ने भी मजेदार रिप्लाई दिया। जडेजा ने जो तस्वीर शेयर की, उसमें वह कोहली के साथ खड़े नजर आ रहे हैं। जडेजा ने मजाकिया कैप्शन लिखा, 'देखो भई, मैंने नहीं बोला है रिव्यू लिने को।' उन्होंने विराट कोहली को टैग भी किया और हैशटैग लिखा- डीआरएस। पढ़ें, जैसे ही इस ऑलराउंडर ने तस्वीर पोस्ट की तो विराट ने भी उन्हें ट्रोल करने की कोशिश की। कोहली ने हंसते हुए इमोजी के साथ एक कॉमेंट किया- 'तुम्हें तो हमेशा आउट ही लगता है। रिव्यू लेने के बाद ही सब डाउट आते हैं तुम्हें।' जडेजा ने इस पर भी कॉमेंट किया- अब 15 सेकंड के बाद बताऊंगा। इसके बाद माइकल वॉन ने भी कॉमेंट किया। वॉन ने हालांकि जडेजा की दाढ़ी को लेकर कॉमेंट किया और लिखा- तुम्हारी दाढ़ी काफी बेहतर है रॉकस्टार।' विराट कोहली अपनी हाजिरजवाबी के लिए मशहूर हैं। लॉकडाउन के दौरान तो उन्होंने कई फोटो और वीडियो भी शेयर किए।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2MKQ3oX
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support