Friday, July 3, 2020

देखें: कप्तान विराट कोहली का धांसू वर्कआउट

नई दिल्लीकिलर महामारी की वजह से लॉकडाउन में छूट मिलने के बाद से टीम इंडिया के कप्तान () अपने रूटीन पर धीरे-धीरे लौटते दिख रहे हैं। उन्होंने लगातार दूसरे दिन जिम में वर्कआउट का वीडियो शेयर किया है। वीडियो को शेयर करते हुए बताया कि अगर उन्हें प्रतिदिन करने के लिए एक एक्सरसाइज को चुनना हो तो वह क्या होगा। मौजूदा दौर के रन मशीन कहे जाने वाले विराट कोहली ने ट्विटर पर लिखा- अगर मुझे रोजाना एक व्यायाम करने का विकल्प चुनना हो तो वह यही होगा। पावर स्नैच से प्यार। इस वीडियो में वह भारी वेट के साथ अपना पंसदीदा एक्सरसाइज करते दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि फिटनेस के मामले में विराट कोहली की दुनियाभर के क्रिकेटर तारीफ करते हैं। उल्लेखनीय है कि इससे पहले विराट कोहली ने हार्दिक पंड्या के लिए वीडियो शेयर किया था। उसमें वह फ्लाई पुश अप्स को क्लैपिंग के साथ करते दिख रहे थे। दरअसल, पंड्या ने अपने क्रिकेटर भाई क्रुणाल पंड्या को चैलेंज दिया था, जिसे विराट ने भी पूरा किया। उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस की वजह से भारत में लगभग सभी खेल बंद हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड क्रिकेट को शुरू करने की पूरी कोशिश कर रहा है, लेकिन इस भयावह परिस्थिति में ऐसा करना फिलहाल मुश्किल है। आईपीएल-2020 का आयोजन भी मुश्किल दिख रहा है। इसके लिए बोर्ड तमाम विकल्पों पर विचार कर रहा है।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/38rtWxV
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support