Friday, July 3, 2020

इंग्लैंड टीम को राहत, सैम करन का कोविड टेस्ट नेगेटिव आया

साउथैम्पटनइंग्लैंड के ऑलराउंडर का कोरोना वायरस के लिए किया गया परीक्षण शुक्रवार को ‘नेगेटिव’ आया और अब वह अभ्यास पर लौट सकते हैं। इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने कहा कि यह 22 वर्षीय क्रिकेटर एक या दो दिन में अभ्यास पर लौट जाएगा। करन बीमार पड़ने के बाद एजिस बॉउल में होटल के अपने कमरे में ही क्वॉरंटीन पर हैं। उनका गुरुवार को परीक्षण किया गया था। ईसीबी ने बयान में कहा, ‘सर्रे के ऑलराउंडर सैम करन बीमार पड़ गए थे लेकिन अब ठीक हैं। बीमार होने के कारण वह आज समाप्त हुए तीन दिवसीय अभ्यास मैच में नहीं खेल पाए। वह एजिस बाउल में अपने कमरे पर क्वॉरंटीन पर हैं।’ इसमें कहा गया है, ‘वह अगले 24 से 48 घंटे के अंदर अभ्यास पर लौटेंगे और टीम चिकित्सक उन पर करीबी नजर रखेंगे।’ करन का रविवार को टीम के अन्य साथियों के साथ कोविड-19 के लिए एक अन्य परीक्षण किया जाएगा। इंग्लैंड को आठ जुलाई से वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला टेस्ट मैच खेलना है।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2D1HiFj
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support