विजय टैगोर, मुंबईभारतीय टीम के हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पंड्या () और उनके बड़े भाई क्रुणाल पंड्या (Krunal pandya) चार्टर फ्लाइट से मंगलवार को महेंद्र सिंह धोनी ( Birthday) का जन्मदिन मनाने उनके रांची वाले घर पहुंचे। धोनी का 39वां जन्मदिन था और इस खास मौके पर बधाई देने के लिए पंड्या ब्रदर्स ने वडोदरा से उड़ान भरी। उन दोनों के अलावा ग्रुप में क्रुणाल की वाइफ पंखुड़ी ( Wife Pankhuri Sharma) भी थीं। हालांकि, हार्दिक पंड्या की मंगेतर नताशा स्टैनकोविक () के बारे में कोई सूचना नहीं है। माना जा रहा है कि वह प्रेग्नेंट हैं और इस वजह से वह रांची नहीं गईं। पंड्या ब्रदर्स शाम करीब पांच बजे उतरे रांची हवाई अड्डे पर उतरे और वहां से लगभग 10 किमी दूर धोनी के फार्म हाउस में पहुंचे। लॉकडाउन प्रोटोकॉल के अनुसार का उन सभी ने पालन किया। उन्होंने सोशल डिस्टैंसिंग को बनाए रखा, फूलों और गुलदस्ते को स्वीकार नहीं किया। न ही आगमन पर किसी से हाथ मिलाया। वे मास्क पहने हवाई अड्डा से बाहर निकले जहां दो वाहन उनका इंतजार कर रहे थे। जाहिर था कि धोनी इस दौरे से वाकिफ थे और उन्होंने यात्रा की व्यवस्था की थी। वह रात में रुके भी। बड़ौदा क्रिकेट असोसिएशन के सीईओ शिशिर हट्टंगडी ने 'मुंबई मिरर' को बताया, 'यह दोनों का शानदार व्यक्तित्व है। मुझे इसके बारे में नहीं पता था, लेकिन मैं आपको (पंड्या को) बता सकता हूं कि वे अपनी जगह सही हैं।' BCCI के एक अधिकारी ने कहा कि यह खिलाड़ियों के बीच बंधन और टीम के साथियों से धोनी के सम्मान की बात करता है। वैसे, यह भी माना जाता है कि हार्दिक ने ICC को BCCI के माध्यम से यात्रा के बारे में सूचित किया था, जहां पर डोपिंग रोधी खुलासे के बारे में बताया गया था। संभवतः, पंड्या ब्रदर्स ने अन्य सभी लॉकडाउन दिशानिर्देशों का भी पालन किया है। यह समझा जाता है कि रांची में लॉकडाउन प्रोटोकॉल का पालन किया। वे रांची के लिए उड़ान भरने के बीच 72 घंटे में लौट आए। बता दें कि शहर के लिए नियमित उड़ानों की भी अनुमति दी जा रही है। इसके अलावा, दो राजधानी एक्सप्रेस ट्रेनें हर दिन शहर से गुजर रही हैं।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2W53tkS






0 comments:
Post a Comment