साउथैम्पटनइंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज डेरेन गॉ ने कहा कि वह वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरूआती टेस्ट में को नहीं देखने से काफी हैरान हैं। उनका मानना है कि बीते समय में जिम्मी एंडरसन की अनुपस्थिति में हमेशा टीम के लिये डटे रहने वाले ब्रॉड को शामिल नहीं करना हैरानी भरा फैसला है। इंग्लैंड ने बुधवार से शुरू हुए पहले टेस्ट में एंडरसन, मार्क वुड और जोफ्रा आर्चर के साथ कार्यवाहक कप्तान बेन स्टोक्स और स्पिनर डॉम बेस को चुना जबकि ब्रॉड को शामिल नहीं किया। खेल के लंबे प्रारूप में 485 विकेट से इंग्लैंड के सर्वकालिक दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज ब्रॉड को इससे पहले आठ साल पहले घरेलू टेस्ट में बाहर रखा गया था, जब उन्हें 2012 में वेस्टइंडीज के खिलाफ आराम दिया गया था। गॉ ने ‘द क्रिकेट डिबेट’ में कहा, ‘मैं सचमुच काफी हैरान हूं।’ उन्होंने कहा, ‘क्योंकि जब आप खिलाड़ियों के साथ बने रहने के बारे में बात करते हो तो मैंने ब्रॉड के हालात के बारे में सोचा, जो पिछले कुछ वर्षों में हमेशा इंग्लैंड के लिए खड़े होते रहे हैं जब जिम्मी चोटों के कारण मैचों से बाहर रहते थे।’ गॉ ने कहा कि टीम के दोनों सीनियर तेज गेंदबाजों (एंडरसन और ब्रॉड) को टीम में शामिल किया जाना चाहिए था। उन्होंने कहा, ‘मैं इस मैच में ब्रॉड और एंडरसन दोनों को खिलाता, मुझे लगता है कि वे इस सम्मान के हकदार हैं और फिर मैं वुड और आर्चर को शामिल करता।’
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3gKE9IP






0 comments:
Post a Comment