Saturday, August 22, 2020

क्लब क्रिकेट में बल्लेबाज ने 113 गेंदों पर खेली 316 रन की पारी

नई दिल्लीइंग्लैंड में हॉयलैंडस्वेन से खेलने वाले क्लब क्रिकेटर ने कमाल के अंदाज में 316 रन की पारी खेली। उन्होंने इसके लिए केवल 113 गेंदों का सामना किया। क्रिस की इस पारी के दम पर उनकी टीम हॉयलैंडस्वेन ने डेनबी क्रिकेट क्लब को 378 रनों के बड़े अंतर से हराया। हॉलिडे ने 113 गेंदों का सामना किया और शानदार प्रदर्शन करते हुए 316 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 21 चौके और ताबड़तोड़ 34 छक्के लगाए। क्रिस के साथ इस मैच में एसपी सिंह ने भी 46 गेंदों पर 62 रन की पारी खेली। सिंह ने अपनी पारी में 7 चौके और 2 छक्के लगाए। पढ़ें, हॉलिडे की पारी अविश्वनीय थी, लेकिन आश्चर्यजनक तौर पर सोशल मीडिया पर उनकी इस पारी के लिए उन्हें आलोचना का शिकार होना पड़ा। यूजर्स ने कहा कि उन्हें इतने सारे रन बनाने के बाद रिटायर हो जाना चाहिए था, लेकिन हॉलिडे ने इस पर सफाई दी कि उन्हें अपनी पारी को आगे बढ़ाने के लिए कहा गया था। डीएनए ने हॉलिडे के हवाले से कहा, 'जब मैंने 200 रन पूरे कर लिए, तब बाउंड्री से मुझे कहा गया कि रेकॉर्ड के लिए सिर्फ 80 रन की जरूरत है। मुझे इसे लेकर कोई आइडिया नहीं था और यह मेरे दिमाग में भी नहीं था।'


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2YFNL0X
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support