साउथैम्पटन इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच सीरीज का तीसरा और अंतिम टेस्ट मैच साउथैम्पटन में खेला जा रहा है। मुकाबले में आज दूसरे दिन का खेल जारी है। पहले दिन का खेल समाप्त होने तक मेजबान इंग्लैंड ने 4 विकेट खोकर 332 रन बनाए। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी को उतरे (171*) और विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर (87*) नाबाद लौटे। इससे पहले इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पाकिस्तान ने इस मैच के लिए टीम में कोई बदलाव नहीं किया है जबकि इंग्लैड टीम में सैम करन की जगह जोफ्रा आर्चर को मौका दिया गया है। इंग्लैंड ने पहला टेस्ट मैच जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली थी जबकि दूसरा टेस्ट मैच इसी मैदान पर बारिश के कारण ड्रॉ रहा।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3aQFH2e






0 comments:
Post a Comment