Thursday, August 20, 2020

देखें, कोरोना से बचने के लिए आर. अश्विन को बेटियों ने दिया क्यूट टिप्स

नई दिल्लीटीम इंडिया के दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 2020 सीजन में खेलने के लिए तैयार हैं और टीम से जुड़ने के लिए गुरुवार को घर से रवाना हो गए। घर से जवाब वह जाने को तैयार हुए तो उनकी दोनों बेटियों ने महामारी कोरोना वायरस से बचाने के लिए उनकी स्पेशल क्लास ली। उन दोनों बेटियों ने डैड को बताया कि टूर्नमेंट के दौरान क्या नहीं करना है। अश्विन इस सत्र में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के लिए खेलेंगे, जिसने उन्हें किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) टीम से ट्रेड किया था। आर. अश्विन ने बेटियों से मिले ज्ञान वाला वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया। वायरल वीडियो में उनकी क्यूट बेटियां, अद्या और अकीरा, कहती दिख रही हैं कि किसी को छूना मत और किसी से गले मत मिलना। इस वीडियो को कुछ ही मिनटों में इंस्टाग्राम पर हजारों लाइक्स मिले हैं। लोगों ने अश्विन को बेटियों के टिप्स पूरी तरह मानने की वकालत भी की है। इस वीडियो अश्विन की वाइफ बेटियों को सीखाती हैं कि किसी को किसी भी नहीं करना है..। जवाब में अश्विन अच्छे स्टूडेंट की तरह बोलते हैं- ओके.. ओके..। बता दें कि अश्विन किंग्स इलेवन पंजाब के लिए पिछले सत्र में कप्तानी की थी, लेकिन इस सत्र में टीम की कप्तानी केएल राहुल करेंगे।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/34g8FHt
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support