Thursday, August 20, 2020

आईपीएल की वापसी से गदगद अजहरुद्दीन, पूर्व कप्तान ने धोनी को भी सराहा

नई दिल्लीपूर्व भारतीय कप्तान ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) टी 20 टूर्नमेंट की खाड़ी देशों में वापसी पर गुरुवार को अपनी खुशी जाहिर की। आईपीएल के 13वें संस्करण में भाग लेने के लिए टीमों ने संयुक्त अरब अमीरात रवाना होना शुरू कर दिया है। किंग्स इलेवन पंजाब और राजस्थान रॉयल्स की टीम पहले ही दुबई पहुंच चुकी है। लीग के 13वें संस्करण का आयोजन 19 सितंबर से शुरू हो रही है। अजहरुद्दीन को लगता है कि यह सही समय है कि बीसीसीआई की फ्रैंचाइजी आाधारित लीग की शुरुआत हो गई है क्योंकि कई लोगों की रोजी रोटी इस पर निर्भर है। पूर्व कप्तान ने साथ ही आईपीएल की मेजबानी करने के लिए यूएई के प्रति भी अपना आभार व्यक्त किया। पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपने 15 साल के अंतरराष्ट्रीय करियर को अलविदा कह दिया है और कई लोगों का मानना है कि 39 साल के धोनी का आईपीएल में यह आखिरी सीजन हो सकता है। बहुत से लोगों की रोजी रोटी आईपीएल पर निर्भरअजहरुद्दीन ने कहा, ‘मुझे लगता है कि यह अच्छी बात है कि आईपीएल की शुरुआत होने वाली है, क्योंकि हमने इंग्लैंड में पहले से ही सावधानी बरतते हुए कई सीरीज देखी हैं। हमें आईपीएल को आमंत्रित करने के लिए यूएई सरकार और उनके क्रिकेट बोर्ड का आभारी होना चाहिए क्योंकि बहुत से लोगों की रोजी रोटी आईपीएल पर निर्भर करती है।’ धोनी के आईपीएल खेलते रहने पर यह कहाअजहरुद्दीन का मानना है कि फैन्स को इससे चिंतित होने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा, ‘अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेना और आईपीएल से संन्यास लेना, दो अलग अलग चीजे हैं। धोनी आईपीएल खेल रहे हैं। जितना हम जान रहे हैं, इसलिए मुझे नहीं लगता कि हमें धोनी के संन्यास के बारे में चिंता करने की जरूरत है, जहां तक आईपीएल का सवाल है।’ धोनी का योगदान सराहनीयअजहरुद्दीन ने धोनी को उनके शानदार करियर के लिए बधाई देते हुए कहा, ‘अब जबकि वह अंतरराष्ट्रीय करियर से संन्यास ले रहे हैं और मैं उन्हें उनके शानदार करियर के लिए बधाई देना चाहता हूं।’ उन्होंने कहा, ‘इसमें कोई दोराय नहीं है कि उन्होंने देश के लिए बहुत कुछ किया है और सभी रेकॉर्ड इस बात की पुष्टि करते हैं। उन्होंने जितने भी सभी बड़े टूर्नमेंट जीते हैं, उसे हमेशा याद रखा जाएगा। मैं उनके भविष्य के लिए उन्हें अपनी शुभकामनाएं देना चाहता हूं।’


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3gg55zs
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support