Wednesday, August 5, 2020

कोहली का वर्कआउट वीडियो, दिखाए सिक्स पैक

नई दिल्लीइंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के शेड्यूल का ऐलान हो चुका है और खिलाड़ी अपनी पुरानी फिटनेस पाने में जुट गए हैं। हर कोई अपने-अपने तरीके से टी-20 लीग की तैयारी कर रहा है। इस क्रम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर () के कप्तान ने अपने वर्कआउट का वीडियो शेयर किया है। फिटनेस का स्तर काफी हाई रखने वाले विराट इस इंस्टाग्राम वीडियो में ट्रेडमिल पर रनिंग करते दिख रहे हैं। भारतीय कप्तान विराट कोहली इस वीडियो में शर्टलेस हैं और उनके एब्स साफ तौर पर देखे जा सकते हैं। उनकी बॉडी को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह कितने फिट हैं और क्यों दुनिया के तमाम दिग्गज उन्हें फिटनेस के मामले में सबसे बेहतर आंकते हैं। बता दें कि आईपीएल का 13वां सीजन 19 सितंबर से यूएई में खेला जाएगा, जिसका ऐलान गवर्निंग काउंसिल की बैठक के बाद किया गया। फैंस के साथ-साथ क्रिकेटरों को भी इस प्रतिष्ठित लीग के शुरू होने का इंतजार है, जिसमें विराट भी शामिल हैं। हाल ही में टीम इंडिया और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने IPL को लेकर तस्वीरें शेयर की थी, जो आरसीबी टीम की थी। उल्लेखनीय है कि भारतीय क्रिकेटर कोरोना वायरस की वजह से पिछले 3 महीने से अधिक समय से क्रिकेट से दूर हैं और क्रिकेट में वापसी करने को बेकरार हैं।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2PrlvKf
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support