मैनचेस्टरबाबर आजम के अर्धशतक से पाकिस्तान ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट के वर्षा से प्रभावित पहले दिन दो विकेट पर 139 रन बनाए। बाबर ने 100 गेंद का सामना करते हुए 11 चौकों की मदद से नाबाद 69 रन की पारी खेली। उन्हें सलामी बल्लेबाज शान मसूद का अच्छा साथ मिला जिन्होंने 152 गेंद में सात चौकों की मदद से नाबाद 46 रन बनाए। दोनों तीसरे विकेट के लिए अब तक 96 रन की अटूट साझेदारी कर चुके हैं। इंग्लैंड की ओर से जोफ्रा आर्चर और क्रिस वोक्स ने एक एक विकेट चटकाया। इससे पहले पाकिस्तान के कप्तान अजहर अली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया जिसके बाद टीम ने लंच तक 53 रन तक दो विकेट गंवा दिए थे। क्रिस वोक्स की पहली ही गेंद पर बाबर आउट होने से बचे, लेकिन इसके बाद उन्होंने उम्दा पारी खेलते हुए 11 चौकों की मदद से सिर्फ 100 गेंद में नाबाद 69 रन बनाए। बाबर को सलामी बल्लेबाज शान मसूद का अच्छा साथ मिला जो 152 गेंद में सात चौके की मदद से 46 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं। खिलाड़ियों को हालांकि स्थानीय समयानुसार दोपहर तीन बजे से ठीक पहले बारिश के कारण वापस लौटना पड़ा। जोफ्रा आर्चर और वोक्स ने पाकिस्तान को शुरुआती झटके दिए। आसमान में छाए बादलों के बीच मसूद और आबिद अली (16) ने सतर्क शुरुआत दिलाते हुए मेजबान टीम के गेंदबाजों को पहले घंटे में सफलता से महरूम रखा। जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड की नई गेंद की जोड़ी ने दोनों बल्लेबाजों को कई बार छकाया लेकिन वह स्कोर को बिना विकेट खोए 36 रन तक पहुंचाने में सफल रहे। एंडरसन और ब्रॉड की जगह जो रूट ने आर्चर और वोक्स को उतारने का फैसला किया और दोनों ने ही अपने कप्तान को निराश नहीं किया। आर्चर ने अपनी मैच की सातवीं गेंद पर ही आबिद अली को बोल्ड करके इंग्लैंड को पहली सफलता दिलाई। आबिद को हताशा हुई होगी क्योंकि उनके आउट होने के तीन गेंद बाद ही बारिश के कारण कुछ देर खेल रोकना पड़ा। मैच दोबारा शुरू होने के 10 मिनट के भीतर वोक्स ने कप्तान अजहर अली को पगबाधा कर दिया। वह खाता भी नहीं खोल पाए। अजहर ने डीआरएस का सहारा लिया लेकिन फैसला गेंदबाज के पक्ष में गया। स्टार बल्लेबाज बाबर आजम को शुरुआती में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्होंने 15वीं गेंद पर खाता खोला लेकिन लय में आने पर शानदार बल्लेबाजी की।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3gwvBWb






0 comments:
Post a Comment