Saturday, August 22, 2020

मिसबाह उल हक को छोड़ना पड़ सकता है चीफ सिलेक्टर का पद, यह रही वजह

कराचीपाकिस्तान के मुख्य कोच को इंग्लैंड से टीम के लौटने पर मुख्य चयनकर्ता का पद छोड़ने को कहा जा सकता है क्योंकि क्रिकेट अधिकारी इस काम के लिए नए व्यक्ति की नियुक्ति पर विचार कर रहे हैं। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के सूत्रों के अनुसार मुख्य चयनकर्ता के रूप में मिसबाह की जगह लेने के लिए एक हाई प्रफाइल पूर्व तेज गेंदबाज के नाम पर विचार चल रहा है। सूत्र ने बताया, ‘पीसीबी को अब लगता है कि यही सर्वश्रेष्ठ होगा कि मिसबाह पर बोझ को कम किया जाए और उन्हें मुख्य कोच के काम पर ध्यान लगाने दिया जाए क्योंकि अगले तीन साल में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की कई महत्वपूर्ण प्रतियोगिताएं होनी हैं।’ उन्होंने कहा, ‘पीसीबी के सीईओ वसीम खान भी हाल में इंग्लैंड में थे और उन्होंने देखा कि मिसबाह दोनों जिम्मेदारियों को कैसे निभा रहे हैं। वसीम ने भी इंग्लैंड में मिसबाह से बात की और अब बोर्ड के पास नया चयनकर्ता नियुक्त करने का विकल्प है।’


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2Yr7gKq
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support