पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे टेस्ट के पहले दिन पहले दिन छाए रहने वाले इंग्लैंड के युवा बल्लबाज जैक क्रॉउले का दूसरे दिन भी झंडा बुलंद रहा। उन्होंने करियर की महज 12वीं पारी में ही दोहरा शतक बनाने का कारनाम किया है। इस दौरान जैक ने पाकिस्तान के सभी गेंदबाजों की जमकर खबर ली और एक के बाद एक रेकॉर्ड लिस्ट में अपना नाम दर्ज कराते गए। दूसरे छोर पर जोस बटलर ने भी शतक जड़ा है।जैक क्रॉउले और जोस बटलर की शानदार पारियों के दम पर इंग्लैंड ने यहां द एजेस बाउल मैदान पर पाकिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन अपना स्कोर 500 के करीब पहुंचा दिया है। इन दोनों बल्लेबाजों के आगे पाकिस्तान के सभी गेंदबाज पस्त नजर आ रहे हैं।

जैक ने टेस्ट करियर की 12वीं पारी में दोहरा शतक जमाया है। इंग्लैंड की ओर से सबसे कम पारियों में इस मुकाम पर पहुंचने वाली लिस्ट में वह बिल इद्रिच के साथ चौथे नंबर पर आते हैं। उनसे आगे टिप फोस्टी (पहली पारी), डेविड लॉयड (दूसरी पारी) और लेन हटन (9 पारियों में) हैं।
दोहरा शतक जड़ने वाले तीसरे युवा, 40 वर्ष बाद हुआ ऐसा

जैक टेस्ट क्रिकेट में दोहरा शतक जड़ने वाले इंग्लैंड के तीसरे सबसे युवा बल्लेबाज हैं। उन्होंने 22 वर्ष 201 दिन की उम्र में यह कारनामा किया है, जबकि उनसे पहले 1979 में डेविड गॉवर ने 22 वर्ष 103 दिन की उम्र में भारत के खिलाफ एजबेस्टन में दोहरा शतक बनाया था। लेन हटन के नाम इंग्लैंड के यंगेस्ट डबल सेंचुरियन (या 200 से अधिक) का रेकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने 22 वर्ष और 60 दिन की उम्र में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1938 में द ओवल में 364 रनों की धांसू पारी खेली थी।
5वें विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी

दूसरे दिन जैक और बटलर ने 5वें विकेट के लिए 255वां रन जोड़ते ही एक उपलब्धि हासिल कर ली। इस जोड़ी ने केथ फ्लेचर और टोनी ग्रेग के बीच 1972/73 में भारत के खिलाफ की गई 5वें विकेट के लिए 254 रनों की साझेदारी को पीछे छोड़ दिया। यह इंग्लैंड की ओर से 5वें विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी हो गई है।
ऐसे पूरी हुई डबल सेंचुरी

जैक ने पहले दिन 171 गेंदों में टेस्ट करियर का पहला शतक पूरा किया, जबकि 150 रनों तक पहुंचने के लिए उन्होंने 233 गेदों का सामना किया। वह दूसरे दिन पहले की अपेक्षा अधिक खतरनाक दिख रहे और 332 गेंदों में डबल सेंचुरी पूरी की।
77687026
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2QhSZeo






0 comments:
Post a Comment