Friday, August 28, 2020

तो अनुष्का की डिलीवरी के वक्त ऑस्ट्रेलिया में होंगे विराट ?

नई दिल्लीटीम इंडिया के कैप्टन के इस साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के लिए वहां की यात्रा करने की संभावना है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के एक अधिकारी ने बताया कि उनकी पत्नी बॉलिवुड ऐक्ट्रेस जनवरी में अपने पहले बच्चे को जन्म दे सकती हैं लेकिन विराट ऑस्ट्रेलिया जाएंगे। विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट कर गुरुवार को बताया कि उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा अगले साल जनवरी में बच्चे को जन्म दे सकती हैं। इसके बाद भारतीय टीम के उनके साथियों समेत कई दिग्गज हस्तियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। पढ़ें, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) और प्रसारकों ने विश्व क्रिकेट के सबसे बड़े खिलाड़ियों में से एक विराट की उपलब्धता पर 'अपनी सांस रोककर' रखी होगी। बीसीसीआई अधिकारी ने नाम नहीं प्रकाशित करने की शर्त पर बताया कि विराट इस दौरे के लिए उपलब्ध हैं। अधिकारी ने कहा, 'विराट ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए उपलब्ध हैं, अभी तक उन्होंने इस बारे में कुछ भी नहीं कहा है। अब अगर इस सीरीज के बीच में वापस आना है, तो इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। अभी सीरीज में काफी समय है।' ब्रिस्बेन में 3 दिसंबर से शुरू होने वाली इस सीरीज में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैच, 3 टी20 इंटरनैशनल और इतने ही वनडे मैच खेले जाएंगे। भारत के खिलाफ सीरीज में कथित तौर पर 300 मिलियन ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (करीब 16 अरब रुपये) सीए के दांव पर लगे हैं, जो पहले ही इस साल के टी20 वर्ल्ड कप को कोविड-19 महामारी के कारण स्थगित कर चुका है। सीए पर ऑस्ट्रेलिया के चैनल सेवन के साथ ब्रॉडकास्टर्स का भी दबाव है और उसने बोर्ड के आगामी शेड्यूल को संभालने के अपने अनुबंध को समाप्त करने की धमकी तक दे दी है। (इनपुट- रॉयटर्स से)


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2G1pN9D
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support