मैनचेस्टरइंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीता और पहले फील्डिंग का फैसला किया। सीरीज में इंग्लैंड की कप्तानी इयोन मॉर्गन संभाल रहे हैं, वहीं पाकिस्तान टीम की कमान बाबर आजम के हाथों में है। कोरोना काल के बीच यह पहली टी20 इंटरनैशनल सीरीज है। इससे पहले इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली गई थी जिसे मेजबान टीम ने 1-0 से अपने नाम किया। 5 ओवर बाद इंग्लैंड 25/1 इंग्लैंड ने 5 ओवर में 1 विकेट खोकर 25 रन बना लिए हैं। ओपनर टॉम बैंटन 11 और डेविड मलान 12 रन बनाकर क्रीज पर हैं। पहले ही ओवर में इंग्लैंड को झटका इंग्लैंड को पहले ही ओवर झटका लगा और उसके ओपनर जॉनी बेयरस्टो को इमाद वसीम ने पांचवीं गेंद पर लपक लिया। बेयरस्टो ने 4 गेंद खेलीं और केवल 2 रन बनाए। पाक ने जीता टॉस पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीता और पहले फील्डिंग का फैसला किया। प्लेइंग-XI इंग्लैंडः जॉनी बेयरेस्टो, टॉम बैंटन, डेविड मलान, इयोन मॉर्गन (कप्तान), सैम बिलिंग्स, लुइस ग्रेगरी, मोईन अली, टॉम करन, क्रिस जॉर्डन, आदिल राशिद, शाकिब महमूद। पाकिस्तान- बाबर आजम (कप्तान), फखर जमां, मोहम्मद हफीज, शोएब मलिक, मोहम्मद रिजवान, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, इमाद वसीम, मोहम्मद आमिर, हारिस रऊफ और शाहीन अफरीदी
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/31zwuIv






0 comments:
Post a Comment