Thursday, August 20, 2020

CPL 2020: जमैका टालावाह ने सेंट लूसिया जोउक्स को पांच विकेट से हराया

ताराबुआ (जमैका) कैरेबियन प्रीमियर लीग के एक मुकाबले में जमैका टालावाह ने सेंट लूसिया जोउक्स को पांच विकेट से हरा दिया है। टालावाह ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और सेंट लूसिया जोउक्स की टीम ने 7 विकेट पर 158 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया। इसके जवाब में जमैका ने पांच विकेट खोलकर 7 गेंद बाकी रहते मैच जीत लिया। जमैका के लिए आसिफ अली ने 27 गेंद पर 47 रन बनाकर अपनी टीम को जीत दिलाई। इसके अलावा ग्लेन फिलिप्स ने भी 29 गेंद पर 44 रन बनाए जोउक्स की टीम के लिए रोस्टन चेस ने सबसे ज्यादा 52 रन बनाए। 42 गेंद की अपनी पारी में उन्होंने चार चौके और दो छक्के लगाए। वहीं अफगानिस्तान के नजीबुल्लाह जादरान ने भी 21 गेंद पर 25 रन की पारी खेली। जमैका की ओर से मुजीब उर रहमान और वी पेरामुल ने दो-दो विकेट लिए। सलामी बल्लेबाज चैडविक वॉल्टन और तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए निकोलस किर्टन जल्दी आउट हो गए लेकिन फिलिप ने कप्तान रिकॉर्डो पॉवल नके साथ मिलकर 63 रन जोड़कर स्कोर को पटरी पर लाया। मैन ऑफ द मैच आसिफ ने धमाकेदार पारी खेली। कार्लोस ब्राथवेट 9 गेंद पर 18 रन बनाकर नाबाद रहे।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/327WBp0
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support