Wednesday, September 9, 2020

श्रीलंका बोर्ड दिसंबर में शुरू करेगा एक टी10 टूर्नमेंट, 8 टीमें खेलेंगी

कोलंबो बोर्ड (एसएलसी) नवंबर की शुरूआत में लंका प्रीमियर लीग के आयोजन के बाद दिसंबर में एक टी10 टूर्नमेंट शुरू करने की योजना बना रहा है। ‘डेली न्यूज’ की एक रिपोर्ट के अनुसार, श्रीलंका क्रिकेट कार्यकारी समिति ने टूर्नामेंट को पहले ही मंजूरी दे दी है। बुधवार को इस रिपोर्ट में कहा गया है, ‘एसएलसी मुख्यालय में कल हुई बैठक में कार्यकारी समिति ने सर्वसम्मति से इस साल दिसंबर में शुरुआती टी10 टूर्नमेंट के आयोजन को मंजूरी दे दी।’ पढ़ें, इसके अनुसार, ‘नवंबर में लंका प्रीमियर लीग के समापन के बाद सभी खिलाड़ी इसमें खेल पाएंगे क्योंकि तब कोई टूर्नमेंट नहीं होगा जिसके कारण एसएलसी ने इस समय इन खिलाड़ियों को और मौका देने का फैसला किया ताकि इससे उन्हें भविष्य की सीरीज में फायदा मिले।’ दो स्थलों पर आयोजित होने वाले इस टी10 टूर्नमेंट में आठ टीमें होंगी जिसमें प्रत्येक में छह विदेशी खिलाड़ी हिस्सा ले पाएंगे।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3hdUaqq
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support