Wednesday, September 9, 2020

झूलन बोलीं, बड़े स्तर पर महिला IPL होना देश के लिए अच्छा

नई दिल्लीभारत की अनुभवी तेज गेंदबाज का मानना है कि बड़े स्तर पर महिला आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) का आयोजन देश, खेल और इससे जुड़ी युवा खिलाड़ियों के लिए अच्छा होगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड () महिला आईपीएल के आयोजन पर काम कर रहा है लेकिन अभी पुरुष लीग के साथ महिला टी20 चैलेंज ही आयोजित करता है। झूलन ने स्पोर्ट्स टाइगर्स के कार्यक्रम ‘ऑफ द फील्ड’ में कहा, ‘जहां तक आईपीएल का सवाल है तो हम चाहते हैं कि पूर्ण टूर्नमेंट शुरू होना चाहिए और हम सभी इसका इंतजार कर रहे हैं। महिला आईपीएल देश और युवा क्रिकेटरों के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि होगी क्योंकि उन्हें भारत और अंतरराष्ट्रीय स्तर की शीर्ष खिलाड़ियों के साथ खेलने का मौका मिलेगा।’ पढ़ें, महिला अंतरराष्ट्रीय में सर्वाधिक विकेट लेने वाली 37 वर्षीय झूलन ने कहा कि उम्र केवल एक नंबर है और खेल के प्रति जुनून अधिक मायने रखता है। उन्होंने कहा, ‘एक पेशेवर खिलाड़ी के तौर पर आप कभी उम्र के बारे में नहीं सोचते। आप केवल अपने जुनून, कड़ी मेहनत और खेल के प्रति लगाव के साथ आगे बढ़ते हो।’ झूलन ने कहा, ‘आप मैदान में जाना चाहते हो और यह एक खिलाड़ी के लिये सबसे संतोषजनक पल होता है। अपने खेल का पूरा लुत्फ उठा रही हूं।’


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/32aqCpq
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support