शिलांगमेघालय के पूर्वी खासी पर्वतीय जिले में शुक्रवार को भारी बारिश से हुए भूस्खलन में कई घर मलबे में दब गए, जिसमें दो महिला क्रिकेटरों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग लापता है। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। मावनेई इलाके के सरपंच बाह बुद ने बताया, ‘राष्ट्रीय स्तर पर मेघालय का प्रतिनिधित्व करने वाली रजिया अहमद (30) और स्थानीय खिलाड़ी फिरोजिया खान के शव मलबे से निकाल लिये गये हैं।' मेघालय क्रिकेट संघ के महासचिव गिडिओन खारकोंगोर ने कहा कि रजिया 2011-12 से राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न टूर्नमेंट में राज्य का प्रतिनिधित्व कर रही थीं। उन्होंने कहा कि रजिया ने पिछले साल बीसीसीआई द्वारा आयोजित टूर्नमेंट में मेघालय की ओर से भाग लिया था। रजिया की टीम की साथियों ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। महिला क्रिकेटर काकोली चक्रवर्ती ने कहा, 'रजिया की याद आएगी। हम उनकी आत्मा की शांति की लिये प्रार्थना करेंगे।'
from Cricket News in Hindi: Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3j6GdMO






0 comments:
Post a Comment