Saturday, September 26, 2020

DC-CSK मैच पर सहवाग बोले- दिल्ली मेट्रो ने चेन्नै एक्सप्रेस का धुआं निकाल दिया....

दुबई पूर्व भारतीय क्रिकेटर () ने (Delhi Capitals) से हार के बाद चेन्नै सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) की टीम पर तंज कसा है। सहवाग को लगता है कि चेन्नै के बल्लेबाज इंडियन प्रीमियर लीग () के इस सीजन में अभी तक खुलकर नहीं खेल पा रहे हैं। इस पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज ने टि्वटर पर चेन्नै को 'ग्लूकोज' लेने की सलाह दी तो वहीं अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शुक्रवार को खेले गए इस मैच का बॉलिवुड स्टाइल में तड़का लगाकर विश्लेषण भी पेश किया है। सहवाग ने टि्वटर पर लिखा है कि अपने खेल को बढ़ाने के लिए चेन्नै के खिलाड़ियों को 'ग्लूकोज' लगाकर अपने अगले मैच में उतरना चाहिए। सहवाग ने ट्वीट किया, 'चेन्नै के बल्लेबाज लय ही नहीं हासिल कर पा रहे हैं। ग्लूकोज चढ़वा के आना अगले मैच में बैटिंग करने।' इसके अलावा वीरू ने अपने इंस्टाग्राम पर एक मजेदार वीडियो भी जारी किया है। इस वीडियो में सहवाग ने पूरे मैच पर अपनी राय रखी है। खिलाड़ियों के खेल का विश्लेषण भी उन्होंने अपने चुटीले अंदाज में किया है। वीरू ने इस वीडियो में क्रिकेट के खेल में बॉलिवुड डायलॉग का तड़का लगाया है। इसके अलावा उन्होंने आज सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच खेले जाने वाले मैच का प्रीव्यू भी अपने बिंदास अंदाज में पेश किया है। शुक्रवार को महेंद्र सिंह धोनी () के नेतृत्व वाली टीम को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में 44 रन से हार का सामना करना पड़ा। दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर तीन विकेट पर 175 रन बनाए थे। इसके जवाब में दिल्ली की टीम 20 ओवर बल्लेबाजी करने के बावजूद सात विकेट पर 131 रन का स्कोर ही बना सकी। मैच के बाद धोनी ने भी माना कि उनकी टीम में मिडल ऑर्डर में कमी साफ नजर आ रही है। धोनी ने कहा कि यह मैच हमारे लिए अच्छा नहीं रहा। विकेट धीमा हो गया और ओस भी नहीं पड़ी। हमें कई बातों पर विचार करना होगा।


from Cricket News in Hindi: Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2RXyl4a
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support