Monday, September 28, 2020

विवाद के बाद बोले गांगुली- भारत के लिए 500 मैच खेला, विराट से भी बात कर सकता हूं

कोलकाताभारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष पर दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान से बात करने को लेकर हितों के टकराव का आरोप लगा, जिस पर इस पूर्व कप्तान ने कहा कि वह किसी भी खिलाड़ी से बात कर सकते हैं। गांगुली ने कहा कि उन्होंने देश के लिए लगभग 500 मैच खेले है जो उन्हें किसी भी खिलाड़ी से बात करने और मार्गदर्शन करने का अधिकार देता है, अब चाहे वो श्रेयस अय्यर हों या विराट कोहली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मौजूदा सत्र में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने एक इंटरव्यू में टीम के मुख्य कोच रिकी पॉन्टिंग और गांगुली (2019 में टीम के मेंटॉर) के योगदान के बारे में बताया था जिसने उन्हें सफल खिलाड़ी और कप्तान के तौर पर निखरने में मदद की। गांगुली के आलोचकों ने हालांकि आरोप लगाया कि बीसीसीआई के अध्यक्ष होते हुए वह एक फ्रैंचाइजी के कप्तान की मदद कर रहे हैं। पढ़ें, टीम इंडिया के पूर्व कप्तान ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा, ‘मैंने पिछले साल उनकी (अय्यर) मदद की थी। मैं बोर्ड अध्यक्ष हो सकता हूं, लेकिन यह मत भूलो कि मैंने भारत के लिए लगभग 500 मैच (424 मैच) खेले हैं, इसलिए मैं एक युवा खिलाड़ी से बात कर सकता हूं और उसकी मदद कर सकता हूं, चाहे वह श्रेयस अय्यर हों या विराट कोहली। अगर वे मदद चाहते हैं, तो मैं कर सकता हूं।’ अय्यर ने हालांकि बाद में ट्वीट कर सफाई पेश करते हुए कहा, ‘एक युवा कप्तान के रूप में पिछले सत्र में एक क्रिकेटर और कप्तान के रूप में अपनी यात्रा का हिस्सा बनने के लिए मैं रिकी और दादा का शुक्रगुजार हूं। एक कप्तान के रूप में मेरी व्यक्तिगत सफलता में उन्होंने जो भूमिका निभाई है, मैं उसके प्रति कृतज्ञता जता रहा था।’ गांगुली ने करियर में 113 टेस्ट और 311 वनडे इंटरनैशनल मैच खेले। उनके नाम टेस्ट में 7212 और वनडे में 11363 रन दर्ज हैं।


from Cricket News in Hindi: Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/34cgTyO
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support