दुबईरॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया के स्टार ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ IPL-13 के 10वें मैच में दमदार प्रदर्शन किया और अर्धशतक जड़ा। उन्होंने सोमवार को दुबई के इंटरनैशनल क्रिकेट स्टेडियम में में 31 गेंदों पर अपने करियर का 14वां अर्धशतक पूरा किया। मुंबई ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला किया। फिंच का आईपीएल के 13वें सीजन में बैंगलोर के लिए खेलते हुए यह पहला अर्धशतक है। उन्होंने अब तक अपने IPL करियर में 78 मैचों में कुल 1838 रन बनाए हैं जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 88 रन है। उनका स्ट्राइक रेट 130 से ज्यादा का है। देखें, फिंच ने साल 2011 में राजस्थान रॉयल्स के साथ अपना आईपीएल करियर शुरू किया था जिसके बाद वह 2012 में दिल्ली डेयरडेविल्स चले गए। आईपीएल 2013 में फिंच को पुणे वॉरियर्स (अब डिफॉल्ट) ने साइन किया था। वह 2014 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेले। फिर 2015 में मुंबई इंडियंस, 2016 और 2017 में गुजरात लॉयंस से खेलते नजर आए। 2018 में किंग्स इलेवन पंजाब से खेलने के बाद उन्होंने पिछले साल ICC 50-ओवर वर्ल्ड कप की तैयारी के लिए इस लीग से अपना नाम वापस ले लिया था। उन्होंने पारी के 8वें ओवर की तीसरी गेंद पर चौका लगाया और अपना अर्धशतक पूरा किया। राहुल चाहर की इस गेंद को उन्होंने स्वीप करते हुए स्क्वायर के पीछे खेला और चौका जड़ा। फिंच को 9वें ओवर की अंतिम गेंद पर ट्रेंट बोल्ट ने शिकार बनाया और कायरन पोलार्ड के हाथों कैच करा दिया। फिंच ने 35 गेंदों की अपनी पारी में 7 चौके और 1 छक्के की मदद से 52 रन बनाए।
from Cricket News in Hindi: Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3jc3m0n






0 comments:
Post a Comment