नई दिल्लीइंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 13वें सत्र के शुरू होने में अब जब कुछ ही दिन शेष रह गए हैं तो टूर्नमेंट को लेकर चर्चाएं जारों पर हैं। टीमों की स्ट्रैट्जी से लेकर खिताबी जीत की संभावना तक पर लोग बात कर रहे हैं। ऐसे में चेन्नै सुपर किंग्स () के स्टार ऑफ स्पिनर () ने एक ट्वीट करके लोगों के मन में कई सवाल खड़े कर दिए हैं। दरअसल, इस भारतीय स्पिन गेंदबाज ने एक ट्वीट किया और कुछ अहम होने की संभावना जताई है। माना जा रहा है कि यह ट्वीट आईपीएल के मौजूदा सत्र के संबंध में है। उन्होंने लिखा- क्रिकेट आजकल काफी चर्चा में है और अभी-अभी मुझे ऐसा कुछ पता चला है, जो आपके क्रिकेट को देखने के नजरिए को हमेशा-हमेशा के लिए बदलकर रख देगा। इसके साथ ही उन्होंने हैज टैग #CricketKaKhulasa लगाया है। यह तो हालांकि भज्जी ही बता पाएंगे कि वह कहना क्या चाहते हैं, लेकिन फैन्स का मानना है कि वह आईपीएल-2020 की ओर ही इशारा कर रहे हैं। कुछ ने तो अपील भी की है कि कुछ अच्छा ही खुलासा करना। कुछ यूजर ने तो सवाल भी दागे हैं। उल्लेखनीय है कि टूर्नमेंट कोविड-19 की वजह से देश से बाहर यूएई में खेला जा रहा है। का पहला मुकाबला दो बड़ी टीमों, चेन्नै सुपर किंग्स (CSK) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच 19 सितंबर को खेला जाएगा। हालांकि, इस मैच में हरभजन सिंह नहीं दिखाई देंगे। दरअसल, उन्होंने अपना नाम टूर्नमेंट से वापस ले लिया है। वह अपनी फैमिली के साथ वक्त बिताना चाहते थे। उनके अलावा सुरेश रैना ने भी टूर्नमेंट से अपना नाम वापस लिया है। वह यूएई जाने के बाद स्वदेश वापस लौट आए थे।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2ZuMAll






0 comments:
Post a Comment