Saturday, September 12, 2020

IPL: शाहरुख की टीम को चैंपियन बना UAE पहुंचा धुरंधर, मुंबई के लिए लगाएगा जोर

अबु धाबीकैरेबियाई प्रीमियर लीग (CPL) में त्रिनबागो नाइट राइडर्स () को जीत दिलाने के बाद वेस्टइंडीज के स्टार हरफनमौला कायरन पोलार्ड () शनिवार को यहां मुंबई इंडियंस () टीम से जुड़ गए। पोलार्ड के अलावा वेस्टइंडीज के कई और खिलाड़ी भी सीपीएल खत्म होने के बाद यहां पहुंच गए। में शाहरुख खान की फ्रैंचाइजी के लिए खेलने वाले पोलार्ड IPL में मुकेश अंबानी की मालिकाना हक वाली मुंबई का हिस्सा हैं। पोलार्ड के यूएई पहुंचने के बाद मुंबई इंडियंस ने ट्वीट किया, ‘पोलार्ड और रदरफोर्ड मुंबई इंडियंस परिवार से जुड़े।’ वेस्टइंडीज के शेरफेन रदरफोर्ड भी यहां पहुंच गए हैं। बता दें कि 19 सितंबर से 10 नवंबर तक यूएई में हो रहे आईपीएल में मैच अबु धाबी, दुबई और शारजाह में खेले जाएंगे। पोलार्ड की कप्तानी वाली त्रिनबागो नाइट राइडर्स () ने सैंट लूसिया जॉक्स (St Lucia Zouks) को 8 विकेट से हराकर खिताब जीता था। खिताबी मुकाबले में कायरन ने घातक बोलिंग करते हुए 4 अहम विकेट झटके थे। उन्हें शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द सीरीज भी चुना गया था। त्रिनबागो की टीम चौथी बार CPL का खिताब जीतने में सफल रही थी। त्रिनबागो नाइट राइडर्स (Trinbago Knight Riders) का मालिकाना हक शाहरुख खान के पास है। वहीं टूर्नमेंट के खिताबी मुकाबले में विपक्षी टीम सेंट लूसिया जॉक्स (St Lucia Zouks) की को-ओनर प्रीति जिंटा हैं। इन दोनों की आईपीएल में भी टीमे है। शाहरुख के पास केकेआर है तो प्रीति के पास किंग्स इलेवन पंजाब की ओनरशिप है।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2FmncHu
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support