Monday, September 7, 2020

कोरोना होने के बावजूद कोटला पहुंचा कर्मचारी, स्टेडियम बंद करने का आदेश

नई दिल्लीदिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के फिरोजशाह कोटला परिसर में मौजूद कार्यालय को बंद कर दिया गया है। इसका कारण स्टाफ का एक सदस्य कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया और निगेटिव टेस्ट के बिना ही काम पर आ गया। अध्यक्ष और सचिव (विनोद तिहाड़ा निलंबित हैं) की गैरमौजूदगी में एकमात्र सक्रिय पदाधिकारी के संयुक्त सचिव राजन मनचंदा ने अगले नोटिस तक कोटला को बंद करने का निर्देश दिया है। इतना ही नहीं, कई कर्मचारियों को आइसोलेशन से गुजरना होगा और उनके संपर्क में आए लोगों की पहचान करनी होगी। मनचंदा ने प्रशासनिक प्रबंधक नीरज शर्मा को निर्देश देते हुए ईमेल लिखा, ‘मुझे पता चला है कि आज डीडीसीए में कोविड-19 पॉजिटिव मामला सामने आया। अगले आदेश तक क्लब को तुरंत बंद कर दीजिए और जितना जल्दी संभव हो पूरे क्लब परिसर का सैनिटाइजेशन कराया जाए।’ देखें, मनचंदा नाराज हैं कि कर्मचारियों के बिना कोविड-19 निगेटिव प्रमाण पत्र के काम पर वापस नहीं आने के निर्देशों का उल्लंघन किया गया। पॉजिटिव पाए गए व्यक्ति को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। ईमेल के अनुसार, ‘कार्यालय आदेश जारी किया गया था कि कोविड लक्षणों को लेकर जो भी व्यक्ति छुट्टी लेगा वह कोविड परीक्षा कराए बिना दोबारा कार्यालय नहीं आएगा। इसमें कहा गया, ‘लेकिन मिस्टर ........ (नाम का खुलासा नहीं किया गया) कोविड निगेटिव टेस्ट के बिना काम पर लौट आए। इस संबंध में उनसे तुरंत जवाब मांगा जाए। कार्यालय आदेश का कड़ाई से पालन करना जरूरी है। इस समय लापरवाही की कोई गुंजाइश नहीं है।’ जब मनचंदा से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा, ‘इस समय कोटला को खोलना जोखिम भरा हो सकता है। कार्यालय खुला था लेकिन अब हमें सब कुछ बंद करना होगा और सभी के आइसोलेशन का समय पूरा करने का पूरा के बाद हम इसे दोबारा खोलने पर विचार करेंगे। हम जोखिम नहीं ले सकते।’ डीडीसीए अक्टूबर की शुरुआत से अपने संभावित खिलाड़ियों के लिए चरणबद्ध तरीके से ट्रेनिंग शुरू करने की योजना बना रहा था लेकिन अभी तय नहीं है कि ऐसा हो पाएगा क्योंकि पिछले एक हफ्ते में दिल्ली में कोविड-19 मामलों में काफी इजाफा हुआ है।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2DGncRU
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support