नई दिल्लीआईपीएल-2020 का नया शेड्यूल जारी कर दिया गया है जिसका आगाज 19 सितंबर से यूएई में होना है। आईपीएल के 13वें सीजन के लिए सभी टीमें तैयारियों में जुटी हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी काफी ऐक्टिव हैं। भारत में बढ़ते कोविड-19 मामलों को देखते हुए इस साल लीग का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में होना है। इस बीच टीमें और खिलाड़ी सोशल मीडिया पर फैंस के लिए फोटो-वीडियो शेयर कर रहे हैं। पढ़ें, अपने पहले खिताब की तलाश में लगी (आरसीबी) टीम ने सोशल मीडिया पर एक ग्राफिक्स शेयर किया, जिसमें उसने पूछा कि फैंस किस टीम के खिलाफ उसका मैच देखने को उत्साहित हैं। इस ट्वीट में का पुराना लोगो ही लगा दिया गया जिसके बाद पूर्व चैंपियन इस टीम ने उसे ट्रोल कर दिया। राजस्थान टीम ने सोमवार को इस ट्वीट के रिप्लाई में एक फोटो लगाई जिसमें एक कार्टून कई बार लिख रहा है- मैं राजस्थान टीम का सही लोगो इस्तेमाल करूंगा। 19 सितंबर को लीग के 13वें सीजन का पहला मैच मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस और उप-विजेता रही चेन्नै सुपर किंग्स टीम के बीच 19 सितंबर को होगा। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम अपना पहला मैच 22 सितंबर को चेन्नै टीम से खेलेगी जबकि की कप्तानी वाली टीम आरसीबी का पहला मैच 21 सितंबर को हैदराबाद से होगा।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3h98iRC






0 comments:
Post a Comment