नई दिल्ली प्रतिष्ठित टी20 लीग इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का अगला सीजन शुरू होने में अब दो सप्ताह से भी कम वक्त बचा है। ऐसे में सभी टीमें जमकर प्रैक्टिस कर रही हैं। तीन बार की चैंपियन टीम चेन्नै सुपर किंग्स (CSK) भी तैयारियों में जुटी है जिसके कप्तान पर सभी की नजरें रहेंगी। गत 15 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला कर सभी को हैरान करने वाले धोनी यूएई में कड़ी मेहनत कर रहे हैं। आईपीएल-2020 का नया शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है। भारत में बढ़ते कोविड-19 मामलों को देखते हुए इस साल लीग का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में होना है, जिसका आगाज 19 सितंबर से होगा। लीग के 13वें सीजन के शुरू होने से पहले सभी टीमें प्रैक्टिस में जुटी हैं और खिलाड़ी सोशल मीडिया पर फैंस के लिए फोटो-वीडियो शेयर कर रहे हैं। पढ़ें, लीग के 13वें सीजन का पहला मैच मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस और उप-विजेता रही चेन्नै सुपर किंग्स टीम के बीच 19 सितंबर को होगा। चेन्नै टीम के कैप्टन और दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी जमकर अभ्यास कर रहे हैं। मैदान पर प्रैक्टिस करते हुए धोनी का मजाकिया अंदाज भी दिख रहा है, जिसका एक वीडियो चेन्नै टीम ने शेयर किया। सीएसके ने धोनी समेत टीम के अन्य खिलाड़ियों की प्रैक्टिस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। वीडियो में धोनी के अलावा अनुभवी शेन वॉटसन, शार्दुल ठाकुर, रवींद्र जडेजा समेत अन्य कई खिलाड़ी प्रैक्टिस करते दिख रहे हैं। धोनी का एक वीडियो क्लिप इस वीडियो में लगाया गया है जिसमें वह मजाकिया अंदाज में कह रहे हैं- डीआरएस नहीं लेंगे, चिंता मत कर। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास के बाद धोनी पहली बार आईपीएल से ही मैदान पर वापसी करेंगे। वह सीएसके की कप्तानी करते नजर आएंगे जहां उनकी कोशिश चौथी बार IPL की चमचमाती ट्रोफी अपने नाम करने की होगी।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2Zfr9V2






0 comments:
Post a Comment