Wednesday, September 2, 2020

'देर हो, इससे पहले क्रिकेट को बचा लो', साउथ अफ्रीकी खिलाड़ियों ने लिखा पत्र

जोहानिसबर्गराष्ट्रीय टीम के कप्तान सहित साउथ अफ्रीका के क्रिकेटरों ने देश के क्रिकेट बोर्ड से अपनी समस्याओं को सुलझाने और खेल को बचाने को कहा। क्रिकेट साउथ अफ्रीका (सीएसए) की वित्तीय व्यावहारिकता खतरे में है। क्रिकइन्फो वेबसाइट के अनुसार, दक्षिण अफ्रीका क्रिकेटर्स संघ (एसएसीए) ने मंगलवार को जो बयान भेजा है उसमें 30 पुरुष और महिला क्रिकेटरों के हस्ताक्षर हैं। क्रिकेट साउथ अफ्रीका (सीएसए) को जिन मुख्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, उनमें पूर्व खिलाड़ियों की ओर से लगाए रंग के आधार पर भेदभाव और बोर्ड में भ्रष्टाचार के आरोप हैं। बयान के अनुसार, ‘निलंबन, बर्खास्तगी, इस्तीफे, फॉरेंसिक ऑडिट, गोपनीय बातों का लीक होना, मुकदमेबाजी और वित्तीय कुप्रबंधन क्रिकेट की सुर्खियां बन रहे हैं।’ पढ़ें, इसमें कहा गया, ‘यह उस समय हो रहा है जब हमें बदलाव की चुनौती का सामना करना पड़ रहा है और हम ऐसे माहौल में हैं, जहां खेल की वित्तीय व्यावहारिकता खतरे में है।’ कई पूर्व शीर्ष खिलाड़ियों ने हाल के समय में नस्लवाद के आरोप भी लगाए हैं जिसमें मखाया एनटिनी भी शामिल हैं। बयान में कहा गया, ‘राजनीति और निजी स्वार्थ क्रिकेट मामलों और सुशासन पर हावी हो रहे हैं। ऐसे फैसले किए जाने चाहिए जो क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ हित में हों। ऐसा नहीं होने की स्थिति में जिस खेल को हम प्यार करते हैं, उसे देश में अपूर्णीय क्षति पहुंच सकती है।’


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2QNmXav
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support