Wednesday, September 2, 2020

250 फीट गहरी खाई में गिर गया क्रिकेटर, एक दिन बाद मिला शव

नासिकमहाराष्ट्र के पूर्व रणजी खिलाड़ी की नासिक जिले में 250 फीट गहरी खाई में गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि 45 साल के गवली मंगलवार शाम अपने कुछ दोस्तों के साथ नासिक के इगतपुरी हिल स्टेशन में ट्रैकिंग के लिए गए थे। महाराष्ट्र के लिए दो प्रथम श्रेणी मैच खेलने वाले गवली का शव बुधवार को मिला। पुलिस ने बताया कि कथित तौर पर संतुलन बिगड़ने के कारण वह खाई में गिर गए। इगतपुरी पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया, ‘उनका शव बुधवार को सुबह लगभग 10 बजे मिला। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिवार के सदस्यों को सौंपा जाएगा।’ पढ़ें, गवली इससे पहले महाराष्ट्र क्रिकेट टीम के सहायक कोच थे और फिलहाल अंडर-23 टीम के फिटनेस ट्रेनर की भूमिका निभा रहे थे। गवली दाएं हाथ के बल्लेबाज और लेग स्पिनर थे।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3gRGIIF
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support