Wednesday, September 2, 2020

IPL: निजी कारणों से हटे मलिंगा, मुंबई टीम ने इस खिलाड़ी को किया शामिल

अबु धाबीदिग्गज पेसर ने व्यक्तिगत कारणों के चलते प्रतिष्ठित इंडियन प्रीमियर लीग के अगले सीजन से हटने का फैसला किया है। गत चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस ने मलिंगा की जगह बुधवार को ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जेम्स पैटिंसन को शामिल करने की घोषणा की। श्रीलंका के अनुभवी तेज गेंदबाज मलिंगा के बारे में टीम ने कहा कि वह निजी कारणों से अगले सीजन में उपलब्ध नहीं होंगे। मुंबई इंडियंस की ओर से जारी बयान के अनुसार, ‘लसिथ मलिंगा ने निजी कारणों से इस सत्र में अनुपलब्ध होने का आग्रह किया है और वह श्रीलंका में अपने परिवार के साथ रहना चाहते हैं।’ पढ़ें, पैटिंसन इस हफ्ते के अंत में अबु धाबी में मुंबई इंडियंस से जुड़ जाएंगे। मलिंगा मुंबई की टीम के लिए अहम गेंदबाज रहे हैं और उन्होंने बीते वर्षों में टीम के अभियान में अहम भूमिका निभाई थी। टीम के मालिक आकाश अंबानी ने पैटिंसन का स्वागत किया और मलिंगा को अपना समर्थन दिया। उन्होंने कहा, ‘जेम्स हमारे साथ फिट होने के लिए सही खिलाड़ी हैं और हमारे इस समय तेज गेंदबाजों के उपलब्ध विकल्पों में शामिल होंगे।’ मलिंगा ने श्रीलंका के लिए पिछला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच इस साल मार्च में वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज के दौरान खेला था। पिछले शुक्रवार को अपना 37वां बर्थडे मनाने वाले मलिंगा आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उन्होंने अब तक 122 मैचों में 170 विकेट हासिल किए हैं। उन्होंने आईपीएल 2019 के फाइनल में चेन्नै सुपर किंग्स के शार्दुल ठाकुर को मैच की अंतिम गेंद पर आउट करते हुए मुंबई को एक रन से जीत दिलाई थी। मलिंगा ने पिछले सीजन में 12 मैचों में 16 विकेट लिए थे। (एजेंसी से इनपुट)


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/32SJI2v
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support