दुबईपाकिस्तान के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज को इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में दमदार प्रदर्शन का फायदा रैंकिंग में मिला है। उनके अलावा इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज टॉम बैंटन ने आईसीसी की ओर से जारी ताजा टी20 रैंकिंग में बढ़त हासिल की है। पाकिस्तान की सीमित ओवरों की टीम के कप्तान पहले स्थान पर कायम हैं। भारत के लोकेश राहुल दूसरे नंबर पर हैं। पाकिस्तान और इंग्लैंड की बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज 1-1 की बराबरी पर खत्म हुई। हफीज ने इस सीरीज में एकतरफा प्रदर्शन किया और वह मैन ऑफ द सीरीज चुने गए। हफीज 68वें स्थान से आगे बढ़ते हुए 44वें स्थान पर आ गए हैं। पढ़ें, इस सीरीज में 137 रन बनाने वाले बैंटन 152 स्थान चढ़कर 43वें स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं इंग्लैंड के एक और बल्लेबाज डेविड मलान भी टॉप-5 में वापसी करने में सफल रहे। हफीज ने इस सीरीज में 155 रन बनाए। जॉनी बेयरस्टो भी एक स्थान आगे बढ़ते हुए 22वें स्थान पर आ गए हैं। पाकिस्तान के लेग स्पिनर शादाब खान को भी गेंदबाजों की रैंकिंग का फायदा हुआ है। शादाब एक स्थान आगे बढ़ते हुए आठवें स्थान पर आ गए हैं। टॉम करन और शाहीन शाह अफरीदी भी संयुक्त रूप से 20वें स्थान पर हैं। करन को सात और शाहीन को 14 स्थान का फायदा हुआ है।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3lSf9Tk






0 comments:
Post a Comment